लाइव न्यूज़ :

मोदी ने हिंदू विरासत माह संपन्न होने पर अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद को बधाई दी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 00:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद को उसके हिंदू विरासत माह समारोह संपन्न होने पर बधाई दी।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप-अमेरिका) अमेरिका और कनाडा के करीब 100 संगठनों का साझा मंच है जो हिंदू विरासत माह का समापन समारोह मना रहा है।

मोदी ने परिषद को लिखी चिट्ठी में कहा कि इस उत्सव से भारतीय समुदाय के सदस्यों को अपनी मातृभूमि से जुड़ाव को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संपन्न संस्कृति और विरासत की सार्वभौमिकता, समय से परे अपील करती है जिसकी जड़ें सभी प्रकार के जीवों के कल्याण और देखभाल में हैं। इसका अंतनिर्हित संदेश मानवता को रोजमर्रा की चुनौतियों के समाधान का रास्ता दिखाता है।’’

मोदी ने पत्र में कहा, ‘‘भारतीय समुदाय के लोग भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के दूत हैं। ऐसे आयोजन ‘भारतीयता’ और ‘सनातन’ विचारों और मूल्यों से जुड़ाव को मजबूत करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां