लाइव न्यूज़ :

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में जगह बनाने वाले विश्वविद्यालयों को मोदी ने दी बधाई

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में दुनिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में जगह बनाने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों को बधाई दी और कहा कि भारत के और विश्वविद्यालय व संस्थान वैश्विक उत्कृष्टता में जगह सुनिश्चित करें इसके लिए सरकार सभी प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस), बेंगलुरु, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और आईआईटी, दिल्ली को बधाइयां। भारत के और विश्वविद्यालय व संस्थान वैश्विक उत्कृष्टता में जगह सुनिश्चित करें और युवाओं में बौद्धिक कौशल को सहयोग मिले, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।’’

बुधवार को जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में तीन भारतीय संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में जगह बनायी है। आईआईएस, बेंगलुरु दुनिया का शीर्ष अनुसंधान विश्वविद्यालय है जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी इस श्रेणी में 41वें नंबर पर है।

लंदन स्थित क्वैकक्वेरेली सायमंड्स (क्यूएस) के विश्लेषण में भारतीय विज्ञान संस्थान को 100 में से 100 अंक मिले हैं। रैंकिंग के 18वें संस्करण के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2022 में लगातार चौथे साल भारत का शीर्ष संस्थान रहा है। आईआईटी, दिल्ली भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है और वह पिछले साल के 193वें नंबर के बजाय इस बार 185वें नंबर पर आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा