लाइव न्यूज़ :

मोदी ने श्रीनगर को यूनेस्को की सूची में शामिल किए जाने पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन)’ में शामिल किए जाने पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शहर के जीवंत सांस्कृतिक लोकाचार के लिए उचित सम्मान है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर दुनियाभर के उन 49 शहरों में से एक है जिन्हें सोमवार को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन)’ में शामिल किया गया।

इस सूची में 246 शहर पहले से हैं। इन 49 शहरों को इस सूची में यूनेस्को के महानिदेशक ऑद्रे अजॉले द्वारा ‘‘विकास के केंद्र में संस्कृति और रचनात्मकता को बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता और ज्ञान एवं अच्छी प्रथाओं को साझा करने संबंधी’’ मान्यता देने के बाद शामिल किया गया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘इस बात की प्रसन्नता है कि सुंदर शहर श्रीनगर को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया और इसमें हस्तशिल्प एवं लोक कलाओं का विशेष तौर पर जिक्र किया गया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यह श्रीनगर के जीवंत सांस्कृतिक लोकाचार के लिए उचित सम्मान है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!