लाइव न्यूज़ :

मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री किशिदा को बधाई दी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर फुमिओ किशिदा को बधाई दी और कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के लिए वह नवनियुक्त प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

जापान की संसद ने सोमवार को देश के पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को नया प्रधानमंत्री चुना।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जापान के नए प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा को बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं। भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक साझेदारी सहित अपने व अन्य क्षेत्रों की शांति और समृद्धि के लिए मैं उनके साथ काम करने को तत्पर हूं।’’

किशिदा ने योशीहिदे सुगा का स्थान लिया है। सुगा और उनकी कैबिनेट ने दिन की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के तरीकों और संक्रमण के बाजवूद ओलंपिक खेलों के आयोजन पर अड़े रहने की वजह से लोकप्रियता में कमी आने के कारण सुगा ने केवल एक साल पद पर रहने के बाद ही इस्तीफा दे दिया था। जापान के पूर्व विदेश मंत्री किशिदा ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव पिछले सप्ताह जीत लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे