लाइव न्यूज़ :

मोदी ने दी नीतीश को बधाई, केंद्र से हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का परिवार राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत बधाई। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को भी बधाई। राजग परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से मैं आपको हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं।’’

बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने सोमवार को दो दशक में सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जैसे राजग के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हाल में बिहार में संपन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों