मोदी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर दी बधाई

By भाषा | Updated: January 5, 2021 09:01 IST2021-01-05T09:01:59+5:302021-01-05T09:01:59+5:30

Modi congratulates former BJP President Murli Manohar Joshi on birthday | मोदी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर दी बधाई

मोदी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन पर दी बधाई

नयी दिल्ली, पांच जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को 86वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई, भारत के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेताओं में से एक.... पूरी जिंदगी उन्होंने भारत के विकास के लिए काम किया। उन्होंने एक मंत्री के साथ-साथ एक सांसद के रूप में भी अनुकरणीय योगदान दिया। ईश्वर से कामना है कि वह दीर्घायु और स्वस्थ रहें।’’

जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi congratulates former BJP President Murli Manohar Joshi on birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे