लाइव न्यूज़ :

मोदी ने बाइडन और हैरिस को शपथ लेने पर दी बधाई

By भाषा | Updated: January 21, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने कमला हैरिस को भी अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए हैरिस से बातचीत करने को लेकर आशान्वित हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी विश्व के लिए हितकारी है।

कड़ी सुरक्षा के बीच बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

डेमोक्रेट नेता, 78 वर्षीय बाइडन को मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने वाशिंगटन के कैपिटल हिल के वेस्ट फ्रंट में पद की शपथ दिलाई।

पारंपरिक रूप से इसी जगह पर अमेरिका के राष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाती है।

मोदी ने कहा, “जो बाइडन को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साझा चुनौतियों का सामना करने और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए हम साथ खड़े हैं।”

मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बहुआयामी द्विपक्षीय एजेंडे, बढ़ते आर्थिक संबंध और उनके लोगों के बीच दोस्ताना रिश्ते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

बाइडन प्रशासन के अंतर्गत संबंधों के भविष्य पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध का आधार बहुत मजबूत है और दोनों देशों के बीच समग्र वैश्विक साझेदारी को अमेरिका में सभी पक्षों का समर्थन हासिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन