लाइव न्यूज़ :

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा पर मोदी ने रजनीकांत को बधाई दी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा पर उन्हें बधाई दी और उनके शानदार व्यक्तित्व तथा रूपहले परदे पर उनकी विभिन्न भूमिकाओं की सराहना की।

उन्होंने टवीट कर कहा, ‘‘हर पीढ़ी में मशहूर, जबरदस्त काम जो बहुत कम ही लोग कर पाते हैं, विविध भूमिकाएं और एक शानदार व्यक्तित्व… ऐसे हैं रजनीकांत जी। अपार हर्ष का विषय है कि थलाइवा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें ढेर सारी बधाई।’’

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यह घोषणा की कि वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को प्रदान किया जाएगा।

पांच सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत के नाम पर मुहर लगाई है।

गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार ने 1969 में यह पुरस्कार शुरू किया था और इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार कहा जाता है। वर्ष 2018 का फाल्के पुरस्कर अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया