लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पीएसएलवी सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी-सी 51/अमेजोनिया-1 की सफलता पर ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को बधाई दी। उन्होंने इसे देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के नये युग की शुरुआत बताया।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को भी इसके लिए बधाई दी और कहा कि यह दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनसिल) और इसरो को प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई। यह देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के एक नये युग की शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा कि जिन 18 अन्य उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण हुआ है, उनमें चार उपग्रह इसरो के भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र के हैं, जो देश के युवाओं के नवोन्मेष और जोश को प्रदर्शित करते हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पीएसएलवी-सी51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को बधाई। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण है। मैं ब्राजील के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि आज भारत के पीएसएलवी सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। यह इसरो का इस साल का पहला अभियान है।

पीएसएलवी-सी51, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम प्रक्षेपण स्थल से पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 24 मिनट पर रवाना हुआ और उसने सबसे पहले तथा करीब 17 मिनट बाद प्राथमिक पेलोड अमेजोनिया-1 को कक्षा में स्थापित किया।

न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड, इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। पीएसएलवी सी51/अमेजोनिया-1 एनसिल का प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू