मोदी ने तेलंगाना सड़क हादसे पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:12 IST2021-07-23T22:12:14+5:302021-07-23T22:12:14+5:30

Modi condoles Telangana road accident | मोदी ने तेलंगाना सड़क हादसे पर शोक जताया

मोदी ने तेलंगाना सड़क हादसे पर शोक जताया

नयी दिल्ली, 23 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के नगरकुरनूल में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रूपये मुआवजे की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, "तेलंगाना के नगरकुरनूल में एक हादसे में अपने प्रियजनों को गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"पीएमओ ने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ज्ञात हो कि तेलंगाना के नगरकुरनूल के निकट हैदराबाद-श्रीशैलम राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कार आमने-सामने टकरा गयीं, जिससे घटनास्थल पर ही आठ यात्रियों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi condoles Telangana road accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे