लाइव न्यूज़ :

मोदी ने सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइन्स के प्रधानमंत्री पर हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइन्स के प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेज पर हुए हमले की सोमवार को निंदा की और साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

मीडिया की खबरों में अधिकारियों के हवाले से पिछले सप्ताह बताया गया था कि पूर्वी कैरेबियाई द्वीप में टीका विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने गोंसाल्वेज की ओर एक पत्थर फेंक दिया था, जिससे उनके सिर में चोट आ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

मोदी ने कहा, ‘‘ मैं, सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइन्स के प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेस पर हुए हमले की निंदा करता हूं। मैं आपके जल्द ठीक होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हम आज समुद्री सुरक्षा पर यूएनएससी की खुली परिचर्चा में आपकी कमी महसूस करेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की समुद्री सुरक्षा पर ऑनलाइन होने वाली एक खुली परिचर्चा की अध्यक्षता करेंगे। इस परिचर्चा का विषय ‘समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा : अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां