लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ऑस्ट्रिया में आतंकवादी हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है।

वियना में बंदूकधारियों ने सोमवार शाम लॉकडाउन लागू होने से पहले बाहर घूम रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस आतंकी हमले में एक हमलावर समेत कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और 15 अन्य जख्मी हुए हैं।

मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘वियना में कायराना आतंकी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं। इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।’’

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज़ ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह उनके गणराज्य के लिए मुश्किल वक्त है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि पुलिस इस घृणित आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा