पीएम मोदी का ट्वीट, शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे, जानिए राजनाथ और अमित शाह ने क्या कहा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2021 21:35 IST2021-07-07T20:59:15+5:302021-07-07T21:35:32+5:30
Modi Cabinet Expansion 2021: रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. हर्षवर्द्धन, सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, संतोष कुमार गंगवार सहित 12 मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।

मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई।
Modi Cabinet Expansion 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। मैं आज शपथ लेने वाले सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं और उनके मंत्री कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।
I congratulate all the colleagues who have taken oath today and wish them the very best for their ministerial tenure. We will continue working to fulfil aspirations of the people and build a strong and prosperous India. #Govt4Growthpic.twitter.com/AVz9vL77bO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पूरी टीम एक विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में प्राण-पण से मोदीजी के दिशानिर्देशन में काम करेगी और #Govt4Growth की कसौटी पर खरी उतरेगी।
Union Defence Minister Rajnath Singh congratulates 43 ministers who took oath as Union Cabinet Ministers and as Ministers of State, today#CabinetExpansion2021pic.twitter.com/uRYRAX87e3
— ANI (@ANI) July 7, 2021
मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई। मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा व समपर्ण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।
मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई।
— Amit Shah (@AmitShah) July 7, 2021
मुझे विश्वास है कि @narendramodi जी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा व समपर्ण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। #Govt4Growth
आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे।
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है। कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह हैं।
ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शपथ ली। इनके अलावा किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इन चारों नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
रिजिजू इससे पहले युवक कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे और सिंह पहले विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जबकि पुरी आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। मांडविया के पास बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री का (स्वतंत्र प्रभार) था। भाजपा महासचिव व राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।