लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet Expansion 2021: नई मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष से घटकर 58, निसिथ प्रामाणिक सबसे कम उम्र के मंत्री

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:35 IST

Modi Cabinet Expansion 2021: शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों की औसत आयु 56 वर्ष है हालांकि नयी मंत्रिपरिषद की औसत आयु 58 वर्ष है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नयी मंत्रिपरिषद में 77 सदस्य हैं ।जान बारला (45 वर्ष) और डा एल मुरुगन (44 वर्ष) शामिल हैं।फेरबदल एवं विस्तार से पहले मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष थी।

Modi Cabinet Expansion 2021: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार के बाद नई मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हो गई है।

मंत्रिपरिषद में निशिथ पारामाणिक (35 वर्ष) सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं । इसमें सबसे अधिक आयु के सदस्य सोम प्रकाश हैं जो 72 वर्ष के हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नयी मंत्रिपरिषद में 77 सदस्य हैं ।

इसमें 50 वर्ष से कम आयु के अन्य मंत्रियों में स्मृति ईरानी (45 वर्ष), किरण रिजिजू (49 वर्ष), मनसुख मंडाविया (49 वर्ष), कैलाश चौधरी (47 वर्ष), संजीव बालियान (49 वर्ष), अनुराग ठाकुर (46 वर्ष), डा. भारती प्रवीण पवार (42 वर्ष), अनुप्रिया सिंह पटेल (40 वर्ष), शांतनु ठाकुर (38 वर्ष), जान बारला (45 वर्ष) और डा एल मुरुगन (44 वर्ष) शामिल हैं।

आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों की औसत आयु 56 वर्ष है हालांकि नयी मंत्रिपरिषद की औसत आयु 58 वर्ष है। फेरबदल एवं विस्तार से पहले मंत्रिपरिषद की औसत आयु 61 वर्ष थी। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को हुए महत्वपूर्ण फेरबदल एवं विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली।

इससे पहले डा. हर्षवर्द्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर सहित कई मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था । शपथ लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सर्वानंद सोनोवाल के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, भूपेन्द्र यादव आदि शामिल हैं । वहीं, जी किशन रेड्डी, पुरूषोत्तम रूपाला, अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, आर के सिंह, किरण रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअनुराग ठाकुरभारतीय जनता पार्टीआरएसएसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल