लाइव न्यूज़ :

मोदी ने सौंपा तीव्र गश्ती पोत, सेशेल्स में विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक तीव्र गश्ती पोत सेशेल्‍स को सौंपा और इस द्वीप राष्ट्र में विभिन्‍न भारतीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित समारोह में मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकालावन ने संयुक्त रूप से राजधानी विक्टोरिया में मजिस्ट्रेट न्यायालय के नए भवन, एक मेगावाट की क्षमता वाले एक सौर ऊर्जा संयंत्र और सामुदायिक विकास की 10 प्रभावशाली परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच हिंद महासागर पड़ोस में एक मजबूत और अहम साझेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की ‘सागर’ (सिक्यूरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन) की अवधारणा में सेशेल्स का एक केन्द्रीय स्थान है।’’

एक सरकारी बयान के अनुसार मजिस्ट्रेट न्यायालय का नया भवन सेशेल्स में नागरिक आधारभूत संरचना से जुड़ी भारत की पहली बड़ी परियोजना है और इसका निर्माण अनुदान सहायता के माध्यम से किया गया है।

इसमें कहा गया कि यह मजिस्ट्रेट न्यायालय एक अत्याधुनिक भवन है जो सेशेल्स की न्यायिक प्रणाली की क्षमता को व्यापक रूप से बढ़ाएगा और सेशेल्स के लोगों को न्यायिक सेवाओं के बेहतर वितरण में सहायता प्रदान करेगा।

बयान के अनुसार 50–एम तीव्र गश्ती पोत (फास्ट पेट्रोल वेसल) एक आधुनिक एवं पूरी तरह से सुसज्जित नौसैनिक जहाज है। इस नौका को कोलकाता के मेसर्स जीआरएसई ने निर्मित किया है और इसे सेशेल्स को उसकी समुद्री निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय अनुदान सहायता के तहत उपहार में दिया गया।

इसमें कहा गया कि सेशेल्स के रोमेनविले द्वीप में स्थित एक मेगावाट की क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र (ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट) का निर्माण अनुदान सहायता के तहत भारत सरकार द्वारा सेशेल्स में कार्यान्वित किए जा रहे ‘सोलर पीवी डेमोक्रिटाइजेशन प्रोजेक्ट’के एक हिस्से के रूप में किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां