लाइव न्यूज़ :

मोदी ने बेंगलुरु, कलबुर्गी व बीदर में कोविड-19 को नियंत्रित करने को कहा:येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक से बेंगलुरु, कलबुर्गी और बीदर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने यह जानकारी दी।

कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद देश में कोविड-19 की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस समाप्त होने पर येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को उपयुक्त दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र की सीमा से सटे बेंगलुरु, कलबुर्गी और बीदर में चूंकि मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमसे इन जिलों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।’’

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मामले नियंत्रण में हैं।

प्रधानमंत्री को उद्धृत करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि टीके पर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को बस नियंत्रित किया जा सकता है, उसका पूरी तरह सफाया नहीं किया जा सकता ।

किसी कर्फ्यू या रात्रि प्रतिबंध से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 दिशानर्देशों का पालन करने एवं एक दूसरे के बीच दूरी बनाये रखने की अपील की।

उन्होंने लोगों से चारदिवारी के अंदर के किसी भी कार्यक्रम के दौरान पूरी तरह सावधानी बरतने का आह्वान किया।

लेकिन बेलगावी लोकसभा, मस्की एवं बासवकल्याण विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जनसभाओं पर पाबंदी नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट