लाइव न्यूज़ :

मोदी पहुंचे कोलकाता, नेताजी की जयंती पर ‘पराक्रम दिवस’ समारोह में लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:47 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर यहां आयोजित ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने असम के शिवसागर जिले में स्थित जेरेंगा पठार के मूल निवासी और भूमिहीन परिवारों के लिए 1.6 लाख भूमि पट्टा आवंटन अभियान की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मोदी ‘‘पराक्रम दिवस’’ पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने कोलकाता पहुंच गए हैं।

सबसे पहले प्रधानमंत्री नेताजी भवन जाएंगे। इसके बाद वह नेशनल लाइब्रेरी का भी दौरा करेंगे। वहां ‘‘21वीं सदी में नेताजी की विरासत का पुन:अवलोकन’’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। वहां कलाकारों की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री कलाकारों और सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाद करेंगे।

नेताजी के जीवन पर आधारित एक स्थायी प्रदर्शनी और एक ‘‘प्रोजेक्शन मैपिंग शो’’ का भी वह उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी नेताजी की याद में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम की वह अध्यक्षता करेंगे।

सरकार ने पिछले दिनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ''पराक्रम दिवस'' के तौर पर मनाने का निर्णय किया।

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 85 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित