लाइव न्यूज़ :

मोदी राजपथ पर जामनगर की विशेष पगड़ी पहन कर पहुंचे

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर आयोजित 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में गुजरात के जामनगर की विशेष पगड़ी धारण कर पहुंचे। वह स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के समारोह में विशेष पगड़ी पहन कर शिरकत करते हैं।

जामनगर के शाही परिवार ने प्रधानमंत्री को “हलारी पगड़ी“ (शाही पगड़ी) उपहार में दी है जिसमें लाल और पीले रंग की बिंदियां हैं।

जामनगर की सांसद पूनाबेन मादाम ने ट्वीट किया कि पारंपरिक ' हलारी पगड़ी' क्षेत्र की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।

उन्होंने कहा, '' जामनगर को अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जामनगर की हलारी पगड़ी पहने देखना गर्व की बात है।''

मोदी ने पगड़ी के साथ पारंपरिक कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। साथ में ग्रे रंग की जैकेट पहनी हुई थी एवं मास्क लगाया हुआ था।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री की पगड़ियां चर्चा का विषय रहती हैं।

पिछले साल 71वें गणतंत्र दिवस पर उन्होंने भगवा रंग की “बंधेज“ पगड़ी पहनी थी।

साल 2014 में स्वतंत्र दिवस पर लाल किले पर अपने पहले संबोधन के लिए वह गहरे लाल रंग का जोधपुरी बंधेज साफा बांधकर पहुंचे थे जिसका पिछला हिस्सा हरा था।

साल 2015 में उन्होंने बहुरंग का साफा बांधा था और 2016 में धारियों वाली गुलाबी और पीले रंग का साफा बांधा था।

प्रधानमंत्री ने 2017 में गहरे लाल और पीले रंग के मिश्रण वाली पगड़ी पहनी थी जिसमें सुनहरे रंग की धारियां थी। 2018 में वह भगवा रंग का साफा बांधकर लाल किले पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?