लाइव न्यूज़ :

मोदी ने राज्यसभा में कोविड-19 पर मंडाविया और पुरी के भाषणों की सराहना की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में कोविड-19 मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के भाषण की सराहना की और सभी से इसे सुनने का आग्रह किया।

मोदी ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भाषण की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदु बनाए और वैश्विक महामारी से संबंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को स्पष्ट रूप से समझाया।

मंडाविया ने महामारी से निपटने के लिए मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का कड़ा बचाव किया और कहा कि देश में टीकों का उत्पादन बढ़ रहा है और सभी वयस्कों को जल्द से जल्द टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुरी ने महामारी के प्रबंधन के सरकार के प्रयासों का बचाव किया और विपक्षी दलों पर स्वास्थ्य संकट का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री मनसुख मंडाविया के इस व्यापक भाषण में कोविड-19 से संबंधित कई पहलुओं को व्यावहारिक और संवेदनशील तरीके से शामिल किया गया है। मैं आप सभी से उनकी टिप्पणियों को सुनने का अनुरोध करता हूं।’’

कोविड-19 की महामारी की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए सरकार की पर्याप्त तैयारियां होने का भरोसा दिलाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि कई भारतीय कंपनियां अपने कोविड-19 रोधी टीकों का उत्पादन बढ़ा रही हैं तथा देश की दो कंपनियां बच्चों के वास्ते टीके बनाने के लिए परीक्षण के विभिन्न चरण में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस बात का पूरा प्रयास कर रही है कि देश के सभी व्यस्क लोगों का यथाशीघ्र टीकाकरण पूरा कर लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस