लाइव न्यूज़ :

मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं से कोविड-19 से बचाव के साथ मताधिकार का उपयोग करने की अपील की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 08:12 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने और इस दौरान कोविड-19 से बचाव के तमाम उपायों का पालन करने की अपील की।

कोविड-19 की दूसरी लहर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामातों के बीच राज्य की 34 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में आज सातवें चरण के चुनाव के तहत मतदान हो रहा है। लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।’’

राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 15,889 मामले रविवार को सामने आए थे जबकि 57 ओर लोगों की मौत हो गई।

सातवें चरण में मुर्शिदाबाद, पश्चिम वर्द्धमान जिलों की नौ विधानसभा सीटों और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों की छह-छह सीटों तथा कोलकाता की चार सीटों के लिए 12,068 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह