लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ऑस्ट्रलिया से डब्ल्यूटीओ में भारत, द़ अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन से बात की और भारत तथा दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समक्ष रखे गए उस प्रस्ताव के समर्थन का आग्रह किया जिसमें कोविड-19 महामारी के बीच कुछ बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) में अस्थायी छूट देने का अनुरोध किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस दौरान कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया की ओर से किए गए समर्थन व सहयोग के लिए मोदी ने आभार जताया।

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर इस महामारी को रोकने के लिए कोविड-19 टीकों और दवाइयों की किफायती और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने डब्ल्यूटीओ में भारत और दक्षिण अफ्रीका की ओर से ट्रिप्स के तहत अस्थायी छूट की पहल पर ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।’’

दोनों नेताओं ने पिछले साल जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की भी चर्चा की।

इसके अलावा दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और साथ ही नियम आधारित विश्व और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साथ काम करने के महत्व पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह