लाइव न्यूज़ :

मोदी ने ऑस्ट्रेलिया से डब्ल्यूटीओ में भारत, द अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन से बात की और दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 से निपटने के लिए टीके एवं दवाओं की किफायती और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने की जरूरत पर सहमति व्यक्त की।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरिसन से भारत तथा दक्षिण अफ्रीका की ओर से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समक्ष रखे गए उस प्रस्ताव के समर्थन का आग्रह किया जिसमें कोविड-19 महामारी के बीच कुछ बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) में अस्थायी छूट देने का अनुरोध किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस दौरान कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया की ओर से किए गए समर्थन व सहयोग के लिए मोदी ने आभार जताया।

इस बीच, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से बात की और कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा की गई सहायता के लिए धन्यवाद दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीके एवं दवाओं की सस्ती और न्यायसंगत पहुंच को सुनिश्चित करने के महत्व पर हम दोनों ने सहमति व्यक्त की और इस दिशा में संभावित पहलों पर चर्चा की।’’

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर कोविड से निपटने के लिए टीके एवं दवाओं की सस्ती और न्यायसंगत पहुंच को सुनिश्चित करने की जरूरत पर सहमति व्यक्त की। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने ट्रिप्स के तहत एक अस्थायी छूट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा डब्ल्यूटीओ में की गई एक पहल पर ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।’’

दोनों नेताओं ने पिछले साल जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था एवं एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ काम करने के महत्व को दोहराया।

उल्लेखनीय है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण के इलाज, उसकी रोकथाम के संदर्भ में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों के लिये ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों से छूट देने का प्रस्ताव किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग