लाइव न्यूज़ :

देश की आत्‍मा को कुचलना चाहते हैं मोदी और योगी : चौधरी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 16:54 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 28 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने नये कृषि कानूनों को लेकर सोमवार को आर-पार की लड़ाई का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस के बल पर देश को कॉरपोरेट में बदल कर देश की आत्मा को कुचलना चाहते हैं।

सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने जिले के बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के सैदपुरा ग्राम में आयोजित 'किसान घेरा चौपाल' को संबोधित करते हुए किसान संगठनों से अनुरोध किया, ‘‘31 दिसम्बर तक विवादास्पद तीनों कृषि क़ानूनों को वापस नहीं लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल नहीं देने की स्थिति पर किसान संगठन 'मानेंगे नहीं पर मारेंगे नहीं' के नारे के साथ आर पार की लड़ाई लड़ें ।'' उन्होंने कहा, ''मोदी के इरादे को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देना है। देश की आत्मा की रक्षा के लिए हम बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहें।''

उन्होंने दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को सलाम करते हुए कहा कि ''किसान कॉरपोरेट की जंजीरों को तोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसमें देश का हर किसान उनके साथ है और 29 दिसंबर के प्रस्‍ताव पर नजर गड़ाए है।''

चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के पास अवसर है और वह चाहे तो इस अवसर पर तीनों क़ानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी शक्ल देकर मंगलवार को ऐतिहासिक दिन बना सकती है।

उन्होंने कहा, ''कॉरपोरेट के मोह में भारत सरकार अगर क़ानूनों को वापस लेने का ऐलान नहीं करती है तो किसान संगठन 31 दिसम्बर से राष्ट्रीय स्तर पर आर पार की लड़ाई की घोषणा करें और इस आर पार की लड़ाई में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर किसानों के साथ रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट