लाइव न्यूज़ :

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही मोदी और योगी सरकार : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:39 IST

Open in App

मेरठ (उप्र),चार दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें युवाओं की परेशानी दिखाई नहीं देती है।

कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित पार्टी ‘स्क्रीनिंग कमेटी’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जिस तरह से परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं उससे तो योगी सरकार परीक्षा लीकेज सरकार बनकर रह गई है।’’

गौरतलब है कि शनिवार को मेरठ पहुंचे सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा के साथ मेरठ, बागपत,बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली जनपदों की 44 विधानसभा क्षेत्रों के टिकट के दावेदारों और पार्टी नेताओं से सीधा संवाद किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी भी मौजूद थे।

सिंह और हुड्डा ने कहा, ‘‘ वर्ष 2017 में पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए। वर्ष 2018 में यूपीपीसीएस परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए। इसी साल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा, अधीनस्थ सेवा परीक्षा, स्वास्थ्य विभाग प्रोन्नत परीक्षा, नलकूप संचालक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए। 41,520 सिपाहियों की भर्ती के लिये आयोजित की जा रही परीक्षा का पर्चा भी लीक हुआ। इसी तरह इस साल बीएड, सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों, यूपी टीजीटी, नीट के पर्चे लीक हुए। नवंबर में यूपी टेट की परीक्षा के प्रश्नपत्र का लीक होना इतिहास बन चुका है।’’

कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि योगी कहते है कि उत्तर प्रदेश से अपराधी पलायन कर चुके ,तो फिर पर्चे लीक कौन करा रहा है।

वहीं, किसान आंदोलन के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि अगर भाजपा के पास आंदोलन के दौरान किसानों की मौत का आंकड़ा नहीं है तो वह इसे मुहैया कराने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी किसानों के साथ खड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू