लाइव न्यूज़ :

मोदी और योगी ने अवकाश नहीं लिया, विपक्ष घर बैठकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहा : शर्मा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:51 IST

Open in App

आगरा, तीन अक्टूबर भारतीय किसान यूनियन-भानु गुट की रविवार को टूंडला के इमलियां में हुई किसान महापंचायत में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां एक भी दिन अवकाश नहीं लिया है तो वहीं विपक्ष के नेता घर बैठकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘भानुजी और उनके गुट को नमन है जिसने राष्ट्र विरोधी कृत्य करने वालों से अलग होकर आवाज उठाई। मोदी और योगी सरकार में हर गांव के हर घर में बिजली पहुंची है। सड़क पहुंची और पानी पहुंचा है। मोदी जी ने योगी के माध्यम से घर-घर शौचालय बनवाए जिससे किसानों के लिए किया गया काम विपक्ष के लिए चिंता का विषय बन गया है।’’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोई नेता नहीं मिलता तो हैदराबाद से नेता बुलाते हैं और योगी सरकार को सांप्रदायिक बताते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सबका विकास करना है। बुलडोजर माफिया पर चला है तो विपक्ष को दर्द हो रहा है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसान समृद्धि आयोग के माध्यम से भानुजी द्वारा उठाई गयी हर मांग को शामिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos