लाइव न्यूज़ :

मोदी व ओमान के सुल्तान ने फोन पर बातचीत की

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 के दौरान घनिष्ठ सहयोग के अलावा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।

बातचीत के दौरान सुल्तान ने ओमान को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करने के लिए भारत की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सहयोग बनाए रखने पर सहमति जतायी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी और कोविड​​-19 के दौरान हमारे करीबी सहयोग पर चर्चा की। सुल्तान के शासनकाल के एक वर्ष और ओमान के लिए उनके 'विजन 2040' को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।’’

दोनों नेताओं ने रक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब