लाइव न्यूज़ :

मोदी और नीतीश ने बिहार को लूटा, वादं पूरे नहीं किए, जनता देगी जवाब : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:52 IST

Open in App

कोरहा,कटिहार, (बिहार), तीन नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर कोरोना वायरस, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इन दोनों ने मिलकर बिहार को लूटा, वादे पूरे नहीं किये और अब राज्य की जनता इनको जवाब देगी ।

राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार की जनता ने दोनों को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है और इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

कटिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने

केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हुए अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश जी और मोदी जी कहां थे? तब मदद नहीं की और अब वोट मांगने आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बसों का इंतजाम किया । हम सत्ता में नहीं थे इसलिए लाखों मजदूरों की मदद नहीं कर सके लेकिन हमने अपनी क्षमता अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की।’’

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री विकास तथा रोजगार सृजन के वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा , ‘‘यहां आए युवाओं से मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, नीतीश जी ने भी यही कहा था, लेकिन कहां हैं नौकरियां ? आज युवा बेरोजगार क्यों है? किसी ने अपना वादा पूरा नहीं किया ।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि किसान हाल ही में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर मोदी से खफा हैं ।

राहुल ने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब किसानों को खत्म करने का कानून बनाया गया । इसलिये इस दशहरे में पंजाब में किसानों ने नरेन्द्र मोदी ,अंबानी, अडाणी(उद्योगपति) का पुतला जलाया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन कानूनों की सच्चाई पंजाब में सामने आ गई है। और बिहार में भी सामने आ गई है।’’

कांग्रेस नेता ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे गरीब को नुकसान हुआ लेकिन बड़े ‘चुनिंदा’ कोरपोरेट को फायदा पहुंचा और इसी तरह जीएसटी ने छोटे दुकानदारों को तबाह कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्हें मक्का का उचित दाम मिल रहा है ? उन्होंने कहा कि देश में मक्का उत्पादन में बिहार की बीस फीसदी भागीदारी है लेकिन ‘‘क्या आपको सही दाम मिलता है ?’’ मोदी जी और नीतीश जी ने सही दाम दिलाने के लिए क्या किया?

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार का हर युवा जानता है कि नरेन्द्र मोदी और नीतीश जी ने मिलकर बिहार को लूटा है । उन्होंने बिहार के छोटे दुकानदारों को तबाह कर दिया । और इसीलिए अब बिहार के युवाओं और किसानों ने महागठबंधन को वोट देने का फैसला किया है।’’

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि कटिहार में हर साल बाढ़ आती है, हर साल आपको नुकसान होता है लेकिन इस नुकसान से उबरने के लिए मोदी जी और नीतीश जी ने क्या किया? राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार बनेगी और वह सरकार पूरे बिहार की सरकार होगी।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर बाढ पर ध्यान देने के साथ साथ मक्का के लिए प्रसंस्करण फैक्ट्री लगायी जायेगी ताकि यहाँ के किसानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़े।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह