लाइव न्यूज़ :

मोदी और नीतीश ने बिहार को लूटा, वादे पूरे नहीं किए, जनता देगी जवाब : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:10 IST

Open in App

(शीर्षक में शब्द में सुधार के साथ रिपीट)

कोरहा, कटिहार, (बिहार), तीन नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर कोरोना वायरस, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इन दोनों ने मिलकर बिहार को लूटा, वादे पूरे नहीं किए और अब राज्य की जनता इनको जवाब देगी ।

राहुल गांधी ने दावा किया कि बिहार की जनता ने दोनों को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है और इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

कटिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हुए अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश जी और मोदी जी कहां थे? तब मदद नहीं की और अब वोट मांगने आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बसों का इंतजाम किया । हम सत्ता में नहीं थे, इसलिए लाखों मजदूरों की मदद नहीं कर सके लेकिन हमने अपनी क्षमता अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद की।’’

कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री विकास तथा रोजगार सृजन के वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘यहां आए युवाओं से मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, नीतीश जी ने भी यही कहा था, लेकिन कहां हैं नौकरियां ? आज युवा बेरोजगार क्यों है? किसी ने अपना वादा पूरा नहीं किया ।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि किसान हाल ही में लागू किए गए तीन कानूनों को लेकर मोदी से खफा हैं ।

राहुल ने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब किसानों को खत्म करने का कानून बनाया गया । इसलिए इस दशहरे पर पंजाब में किसानों ने नरेन्द्र मोदी ,अंबानी, अडाणी (उद्योगपति) का पुतला जलाया ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन कानूनों की सच्चाई पंजाब में सामने आ गई है। और बिहार में भी सामने आ गई है।’’

कांग्रेस नेता ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे गरीब को नुकसान हुआ लेकिन बड़े ‘चुनिंदा’ कॉरपोरेट को फायदा पहुंचा और इसी तरह जीएसटी ने छोटे दुकानदारों को तबाह कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्हें मक्का का उचित दाम मिल रहा है ? उन्होंने कहा कि देश में मक्का उत्पादन में बिहार की बीस फीसदी भागीदारी है लेकिन ‘‘क्या आपको सही दाम मिलता है ?’’ मोदी जी और नीतीश जी ने सही दाम दिलाने के लिए क्या किया?

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार का हर युवा जानता है कि नरेन्द्र मोदी और नीतीश जी ने मिलकर बिहार को लूटा है । उन्होंने बिहार के छोटे दुकानदारों को तबाह कर दिया । और इसीलिए अब बिहार के युवाओं और किसानों ने महागठबंधन को वोट देने का फैसला किया है।’’

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि कटिहार में हर साल बाढ़ आती है, हर साल आपको नुकसान होता है लेकिन इस नुकसान से उबरने के लिए मोदी जी और नीतीश जी ने क्या किया?

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और वह सरकार पूरे बिहार की सरकार होगी।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर बाढ़ पर ध्यान देने के साथ-साथ मक्का के लिए प्रसंस्करण फैक्टरी लगाई जाएगी ताकि यहाँ के किसानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो