लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल पर ‘जजिया कर’ लगा रही हैं मोदी और खट्टर सरकारें: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, छह नवंबर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार और मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ‘जजिया कर’ लगाकर जनता का बजट बिगाड़ दिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मोदी-खट्टर सरकारों ने पेट्रोल-डीज़ल पर ताबड़तोड़ कर लगा कर जनता की जेब काटी है व ‘‘जजिया कर’’ लगाकर बजट बिगाड़ दिया है।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अकेले साल 2021 के 9 महीनों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल की कीमत 28 रुपये प्रति लीटर व डीज़ल की कीमत 26 प्रति रुपये लीटर बढ़ा दी। अब पेट्रोल व डीज़ल की कीमत क्रमशः 5 व 10 रुपये प्रति लीटर कम कर इसे झूठा दिवाली गिफ्ट बनाकर बेचा जा रहा है। यह अपने आप में धोखा है।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने हरियाणा में वैट से जुड़े कुछ आंकड़े रखते हुए आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर वैट लगा ‘‘जनता से लूट’’ में और भी आगे है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के समय अक्टूबर, 2014 में हरियाणा में डीज़ल पर वैट 8.8 प्रतिशत था। आज की तारीख में डीज़ल पर ‘वैट’ 16 प्रतिशत है तथा ‘अतिरिक्त वैट’ 5 प्रतिशत है। यानि 100 प्रतिशत इजाफा हुआ है।’’

सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘ खट्टर सरकार का सारा ध्यान पैकेजिंग और जुमलेबाजी पर है, वह जनता को कच्चे तेल की कीमतों का लाभ नहीं देना चाहती। मोदी सरकार के बाद अब खट्टर सरकार ने आंकड़ों की बाज़ीगरी दिखाते हुए एक तरफ तो पेट्रोल पर 6.5 प्रतिशत व डीजल पर 0.40 प्रतिशत की कमी की, लेकिन साथ ही जहां पेट्रोल पर अधिकतम वैट सीमा में केवल 1.12 रुपये की कमी की, वहीं डीजल में तो अधिकतम वैट सीमा 10.08 रुपये से बढ़ाकर 11.86 रुपये ही कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग