लाइव न्यूज़ :

मोदी व बाइडन ‘परस्पर सुविधाजनक समय' पर बातचीत करेंगे : एमईए

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन परस्पर सुविधाजनक समय पर एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को वहां द्विदलीय समर्थन प्राप्त है।

मंत्रालय की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में बाइडन द्वारा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नजदीकी मुकाबले में पराजित करने के कुछ दिनों बाद आयी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए बाइडन को बधाई दी थी और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति के योगदान की भी सराहना की थी।

श्रीवास्तव ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।

यह पूछे जाने पर कि दोनों नेता कब एक-दूसरे के साथ बातचीत करेंगे, उन्होंने कहा कि "भविष्य में परस्पर सुविधाजनक समय’ पर बातचीत होगी।

अमेरिका के अगले प्रशासन के तहत संबंधों के भविष्य के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों की नींव बहुत मजबूत है और दोनों देशों के बीच इस व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को अमेरिका में दोनों दलों का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देखा गया है कि विभिन्न राष्ट्रपतियों और प्रशासनों ने संबंधों को आगे बढ़ाया है।"

पिछले चार वर्षों में भारत और अमेरिका के संबंध काफी प्रगाढ़ हुए हैं और रक्षा तथा सुरक्षा क्षेत्रों में यह विशेष रूप से देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन