लाइव न्यूज़ :

24 को मोदी किसानों को देंगे 'बड़ा' तोहफा, किसानों के खाते में हर महीने आएगी कुछ रकम!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2019 05:28 IST

PM Narendra Modi big announcements for farmers: भाजपा ने ऐसी योजना बनाई है, जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इसी का ऐलान प्रधानमंत्री करेंगे. अधिवेशन में देशभर से हजारों किसान मोर्चा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Open in App

यूपी के गोरखपुर में 23-24 जनवरी को होनेवाले भाजपा किसान मोर्चे के अधिवेशन के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान करेंगे. माना जा रहा है कि वे किसानों के खाते में हर माह कुछ रकम डालने का ऐलान करेंगे.

यह रकम 10 हजार रुपए तक होगी. किसान मोर्चे के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ 23 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे. पहले दिन किसान और ग्रामीण विकास के लिए चलाए जा रहे सरकार के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी.

दूसरे दिन किसान कल्याण को लेकर अहम प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. मस्त ने बताया कि समापन समारोह को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. कर्जमाफी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं है. भाजपा ने ऐसी योजना बनाई है, जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इसी का ऐलान प्रधानमंत्री करेंगे. अधिवेशन में देशभर से हजारों किसान मोर्चा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

लोकसभा चुनाव के बाद मोदी और मजबूत होकर उभरेंगे : भाजपा

भाजपा ने शनिवार को कहा कि लोगों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत भ्रष्टाचार मुक्त राजग और ‘‘सत्ता की भूखी’’ पार्टियों के गठबंधन के बीच एक विकल्प चुनने का मौका है। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन करने की विपक्षी दलों की कवायद का जिक्र करते हुए यह कहा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों का समर्थन प्राप्त है और वह 2019 के चुनाव के बाद और मजबूत हो कर उभरेंगे तथा राजग की मौजूदा सीटों से ज्यादा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोग मोदी के पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं। उनकी यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा शनिवार को कोलकाता में संयुक्त विपक्ष की रैली का आयोजन किए जाने के बाद आई है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं