लाइव न्यूज़ :

एनआईईटीटी में आधुनिक शैक्षणिक प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला की शुरुआत

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:38 IST

Open in App

कोच्चि, 26 जुलाई नौसेना शैक्षिक प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईटीटी) के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के तहत एक आधुनिक शैक्षणिक प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला की शुरुआत की गयी है।

एनआईईटीटी ने इस साल 25 अप्रैल को राष्ट्र की सेवा में 50 वर्ष पूरे किए। एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के तहत दक्षिणी नौसैन्य कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल ए के चावला ने एनआईईटीटी में एक आधुनिक शैक्षणिक प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस प्रयोगशाला में आधुनिक सुविधाओं के साथ थ्रीडी प्रशिक्षण उपकरण भी हैं।’’

एनआईईटीटी भारतीय नौसेना का प्रमुख संस्थान है और अगस्त 1998 में आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाली पहली भारतीय नौसेना प्रशिक्षण इकाई है। कार्यक्रम के दौरान, वाइस एडमिरल ने एनआईईटीटी की द्विवार्षिक प्रशिक्षण पत्रिका 'लर्निंग लाउंज' के आठवें अंक का भी विमोचन किया। ‘लर्निंग लाउंज’ में प्रशिक्षण प्रौद्योगिकियों में उभरते रुझानों पर प्रकाश डाला गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि संस्थान भारतीय नौसेना की सभी शाखाओं के अधिकारियों और नाविकों को प्रशिक्षित करता है। एनआईईटीटी भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना, तटरक्षक और मित्र देशों के अधिकारियों को भी प्रशिक्षित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित