लाइव न्यूज़ :

बिहार में उपचुनाव के लिये मध्यम गति से मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 13:20 IST

Open in App

पटना, 30 अक्टूबर बिहार के तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को उपचुनाव के लिये मध्यम गति से मतदान हो रहा है और पूर्वाह्न 11 बजे तक सिर्फ 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है।

राज्य निर्वाचन निकाय द्वारा यहां उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, कुशेश्वर स्थान में 20.25 फीसदी जबकि तारापुर में 23 प्रतिशत मतदान हुआ।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान धीमी गति से शुरू हुआ और तारापुर में सुबह नौ बजे तक केवल चार प्रतिशत जबकि कुशेश्वर स्थान में 6.45 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिया। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान में तेजी आई।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के विधायकों के निधन के कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया