लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में मध्यम बर्फबारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे

By भाषा | Updated: December 29, 2020 11:38 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 दिसम्बर कश्मीर में मंगलवार को हल्की बर्फबारी पर्यटकों और व्यापारियों के लिए खुशियां लाईं, जहां नव वर्ष से पहले हुई बर्फबारी से व्यापारियों को काम बेहतर होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सुबह सात बजे बर्फबारी हुई। इससे कुछ घंटे पहले बडगाम और पुलवामा जिले में बर्फबारी शुरू हुई थी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में भी बर्फबारी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में सात इंच बर्फबारी हुई। वहीं दक्षिण में पहलगाम रिजॉर्ट और मध्य कश्मीर के सोनमर्ग रिजॉर्ट में तीन से चार इंच बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई। घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाके में भी ताजा बर्फबारी की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि जवाहर सुरंग, राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के इलाकों में भी सोमवार से बर्फबारी हो रही है, लेकिन मुख्य मार्ग वाहनों के लिए खुला है।

उन्होंने बताया कि नव वर्ष से पहले बर्फबारी के कारण कई घरेलू और स्थानीय पर्यटक गुलमर्ग और पहलगाम पहुंच रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में सोमवार को 1200 से अधिक पर्यटक पहुंचे, वहीं स्की रिजॉर्ट में घाटी के विभिन्न हिस्सों से 2500 से अधिक स्थानीय लोग पहुंचे। इस आंकड़े के अगले दो दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

पहलगाम रिजॉर्ट में भी नव वर्ष से पहले लोगों की आवाजाही बढ़ रही है।

इस बीच, बादल छाए रहने से स्पष्ट था कि रात में तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कयमीर के पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 7.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस , कुपवाड़ा में शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग का स्की रिजॉर्ट घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्ला कलां' का दौर चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और सर्दी का आलम यह रहता है कि जल आपूर्ति वाली लाइनों तक में पानी जम जाता है। यह 21 दिसम्बर से शुरू हुआ है और 31 जनवरी को समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है