लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना में मॉडल की मौत : नेता प्रतिपक्ष ने एसआईटी गठित करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:08 IST

Open in App

कोच्चि/कोझिकेाड, 17 नवंबर केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीसन ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि हाल ही में हुई एक कार दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।"

एक नवंबर की रात हुए उस हादसे में दो मॉडल सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी।

सतीसन ने कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें कुछ जानकारी मिली है कि कोच्चि में हुई कार दुर्घटना पर रहस्य का पर्दा पड़ा है। उन्होंने कहा, "घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल नियुक्त किया जाना चाहिए।’’

मिस साउथ इंडिया अंसी कबीर और मिस केरल 2019 की उपविजेता अंजना शाजन के एक नवंबर की रात कार दुर्घटना से पहले एक होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने की खबरों के बीच सतीसन ने कहा कि जांच में यह भी देखना चाहिए कि उस समय होटल में कौन कौन लोग थे।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रही कोच्चि पुलिस ने होटल के मालिक से पूछताछ की है। होटल के मालिक ने मंगलवार को कथित तौर पर होटल के पार्टी हॉल और पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डीवीआर) पेश किया था। पुलिस ने बुधवार को जांच के तहत होटल का दौरा किया।

पीड़ितों में से एक के परिवार ने पुलिस से उचित जांच कर कार दुर्घटना के पीछे के रहस्य का पता लगाने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं