लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना में मॉडल की मौत : साक्ष्य मिटाने के आरोप में होटल मालिक व कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:01 IST

Open in App

कोच्चि, 17 नवंबर एक नवंबर को एक कार दुर्घटना में दो मॉडल सहित तीन लोगों की मौत की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को यहां एक होटल के मालिक और पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि फोर्ट कोच्चि में ‘‘नंबर 18 होटल" के मालिक रॉय जे वयालत और होटल के पांच कर्मचारियों को जांच के संबंध में वांछित महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को कल और आज पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

उस हादसे में दो मॉडल सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी जिनमें मिस साउथ इंडिया अंसी कबीर और मिस केरल 2019 की उपविजेता अंजना शाजन शामिल थीं। पीड़ित कार दुर्घटना से पहले होटल में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना या गलत जानकारी देना) के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कथित रूप से रॉय के निर्देश पर होटल के कर्मचारियों ने संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य डिजिटल सबूतों को नष्ट कर दिया।

इससे पहले दिन में केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीसन ने सरकार से आग्रह किया कि कार दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।"

सतीसन ने कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें कुछ जानकारी मिली है कि कोच्चि में हुई कार दुर्घटना पर रहस्य का पर्दा पड़ा है। उन्होंने कहा, "घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल नियुक्त किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता