लाइव न्यूज़ :

जेल के शौचालय से मोबाइल फोन, बिजली का तार मिला

By भाषा | Updated: August 9, 2021 09:43 IST

Open in App

ठाणे, नौ अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे की एक जेल के शौचालय से पुलिस को मोबाइल फोन, बिजली का तार, स्टील की पिन और अन्य सामान बारामद हुए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कल्याण के आधारवाड़ी जेल में शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान जेल कर्मचारियों ने एक बैरक के शौचालय में पानी के दो ड्रमों के बीच अचार का जार देखा।

खड़कपाड़ा थाने के अधिकारी ने बताया कि जार को खोलने पर, उन्हें उसमें से एक मोबाइल फोन, एक बिजली का तार, 25 से 30 स्टील पिन, एक इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड और अन्य सामान मिला। उन्होंने कहा कि पूछताछ करने पर बैरक के कैदियों ने सामान के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये सामान जेल की बैरक में कैसे पहुंचा? उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और जेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं