लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 जांच के लिए जल्द मोबाइल प्रयोगशाला उपलब्ध होगी : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल्द ही पूरे राज्य में कोविड-19 जांच के लिए चलती-फिरती (मोबाइल)प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

कोविड-19 जांच के लिए वैन में स्थापित तीन प्रयोगशालाओं को शुरू करने के मौके पर ठाकरे ने कहा कि इन मोबाइल प्रयोगशालाओं में एक दिन में 3000 नमूनों की जांच की जा सकती है एवं ये 24 घंटे उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम में मौजूद मुंबई के नगर आयुक्त आईएस चहल ने कहा कि मोबाइल प्रयोगशाला में 499 रुपये में जांच कराने की सुविधा उपलब्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि इन प्रयोगशालओं को बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स, वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्टस क्लब ऑफ इंडिया एवं गोरेगांव के एनईएससीओ में स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल तक कोविड-19 की जांच केवल मुंबई एवं पुणे में हो रही थी लेकिन अब 500 से अधिक प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं।

ठाकरे ने कहा कि अलग-अलग देशों में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) मिलने के मद्देनजर राज्य सरकार की संक्रमितों का पता लगा कर उनका इलाज कराने की प्राथमिकता बरकरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया