लाइव न्यूज़ :

मोबाइल कंपनी ने खराब हैंडसेट बदलने से इनकार किया, व्यक्ति ने गुस्से में खुद को आग लगाई

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर मोबाइल कंपनी द्वारा कथित रूप से खराब हैंडसेट बदलने से इंकार किये जाने से व्यथित 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रोहिणी में खुद को आग लगा ली।

पुलिस ने बताया कि भीम सिंह की हालत स्थिर बतायी जा रही है और उनके परिजन साथ में हैं।

उन्होंने बताया कि दक्षिण रोहिणी थाने को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके के एक मॉल में आत्मदाह करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रह्लादपुर निवासी सिंह को घटना के तत्काल बाद बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर एक डॉक्टर और सिंह की पत्नी के सामने उनका बयान दर्ज कर लिया है। बयान में सिंह ने बताया कि उन्होंने भांजी की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए करीब एक महीने पहले प्रह्लादपुर की एक दुकान से 16,000 रुपये का मोबाइल हैंडसेट खरीदा था। लेकिन फोन में दिक्कत आने लगी और वह सही से काम नहीं कर रहा था।

बयान के अनुसार सिंह ने छह नवंबर को कंपनी के सर्विस सेंटर में संपर्क करके फोन बदलने को कहा, लेकिन कंपनी ने नीतियों का हवाला देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। सिंह ने बार-बार प्रयास किया लेकिन उन्हें फोन बदलने में सफलता नहीं मिली।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त पी. के. मिश्रा ने बताया, ‘‘शुक्रवार की सुबह सिंह ने तय किया कि अगर उनकी समस्या नहीं सुलझी तो वह खुद को आग लगा लेंगे। वह सर्विस सेंटर पहुंचे और कर्मचारियों से फिर से अनुरोध किया, लेकिन उन्हें कंपनी नीतियों का हवाला देते हुए फिर से मना कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।’’

पुलिस के अनुसार, सिंह पार्किग एरिया में गए, वहां अपने स्कूटर से पेट्रोल की बोतल निकाली और उसे खुद पर डालकर आग लगा ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह