लाइव न्यूज़ :

शुष्क शौचालयों, मैला ढोने वालों का पता लगाने के लिए मोबाइल ऐप शुरू

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने अस्वास्थ्यकर शुष्क शौचालयों एवं मैला ढोने वालों की 'जियोटैगिंग' करने और उनकी पहचान करने में मदद करने के मकसद से एक मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की।

गहलोत ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ‘स्वच्छता अभियान’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और यदि वे कहीं शुष्क शौचालय एवं मैला ढोने वालों को देखें, तो वे इसके जरिए संबंधित प्राधिकारियों को सूचित करें।

शुष्क शौचालय ऐसे शौचालय होते हैं, जिनमें स्वच्छता प्रणाली (फ्लश) नहीं लगी होती और उन्हें हाथ से साफ करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इससे मैला ढोने वाले सभी लोगों के पुनर्वास और शुष्क शौचालयों को स्वच्छता प्रणाली वाले शौचालयों में तब्दील करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘जनगणना 2011 के अनुसार देश में 26 लाख से अधिक शुष्क शौचालय हैं। मैला ढोना का मुख्य कारण शुष्क शौचालय हैं।’’

मैला ढोने वाले के तौर पर रोजगार देने पर प्रतिबंध और उनके पुनर्वास संबंधी कानून, 2013 के तहत शुष्क शौचालयों का पता लगाकर उनके स्थान पर स्वच्छता प्रणाली वाले शौचालय बनाने का आदेश दिया गया है। सरकार इसी मकसद के लिए स्वच्छ भारत अभियान लागू कर रही है।

गहलोत ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहतस्वच्छता प्रणाली वाले नौ करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘देश को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। राज्यों द्वारा और 194 जिलों में राष्ट्रीय सर्वेक्षण द्वारा 2013-14 के बाद से 66,000 से अधिक मैला ढोने वालों का पता लगाया गया है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘अपने बैंक खातों की जानकारी जमा करने वाले करीब 57,000 मैला ढोने वालों को 40-40 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि दी जा चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्हें प्रशिक्षण एवं ऋण भी मुहैया कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों