लाइव न्यूज़ :

मोदी और योगी की तस्वीर के साथ किया मोबाइल का विज्ञापन, मंत्री के भाई के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:32 IST

Open in App

लखनऊ, 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के भाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाकर मोबाइल फोन का प्रचार करने के मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललित अग्रवाल के खिलाफ गत 26 दिसम्बर को हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकारी इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।

गौरतलब है कि ललित, प्रदेश के कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के भाई हैं।

आरोप है कि एक विज्ञापन एजेंसी के संचालक ललित अग्रवाल और उनके साथियों ने एक कथित स्वदेशी ब्रांड के मोबाइल फोन की लॉन्चिंग के लिए तैयार कराए गए होर्डिंग में अनाधिकृत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाई थी।

लखनऊ समेत कई शहरों में लगाई गई उन होर्डिंग को इस तरह तैयार किया गया था कि जैसे सरकार स्वदेशी मोबाइल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हो।

सूत्रों ने बताया कि 22 दिसम्बर को मोबाइल की लांचिंग एक पांच सितारा होटल में की गयी थी जिसमें कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अलावा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार,सुल्तानपुर के लंभुआ के विधायक देवमणि द्विवेदी और लखनऊ के विधायक नीरज वोरा भी शामिल हुये थे। हालांकि मोबाइल की होर्डिंग में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो से उठे सवाल के बीच विज्ञापन एजेंसी ने 26 दिसम्बर को अपने इस कृत्य के लिये माफी मांग ली थी और होर्डिंग हटा लिये थे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि 'लोकल फॉर वोकल' की आड़ लेकर स्वदेशी के नाम पर जिस तरह सरकार के मंत्री ने पांच सितारा होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोबाइल फोन लांच किया और जनता को बताया कि यह मोबाइल पूरी तरह स्वदेशी होने के साथ-साथ सरकार के कौशल विकास योजना का हिस्सा है, उससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

लल्लू ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ सीबीआई की जांच भी होनी चाहिए जिससे इस खेल में पर्दे के पीछे छिपे खिलाड़ी भी बेनकाब हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया