लाइव न्यूज़ :

मप्र में भीड़ ने एक युवती को बुर्का हटाने के लिए मजबूर किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:56 IST

Open in App

भोपाल, 16 अक्टूबर मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को लोगों के एक समूह द्वारा एक युवती को बुर्का हटाने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि लोगों को संदेह था कि वह एक हिंदू व्यक्ति के स्कूटर के पीछे बैठी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस्लाम नगर में हुई घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जबकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद समूह के दो लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 151 के तहत निरोधक कार्रवाई की गई है।

वीडियो में, समूह का एक व्यक्ति, जो स्पष्ट रूप से वीडियो शूट कर रहा है, लड़की को यह कहते हुए सुना जाता है कि उसका कार्य उसके समुदाय को अपमानित कर रहा है, जबकि कुछ महिलाओं को उसे अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

ईंटखेड़ी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आरएस वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ दोपहर में एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का हटाने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। लोगों का मानना था कि वह आदमी हिंदू और लड़की मुस्लिम थी।’’

उन्होंने कहा कि युवक और लड़की के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन वीडियो में देखे गए दो लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 151 के तहत निवारक कार्रवाई की गई तथा उन्हें इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू