लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के व्यक्ति की गोलीबारी में मौत के बाद भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप को क्षतिग्रस्त किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:51 IST

Open in App

इम्फाल, पांच जून मणिपुर के कंगपोकपी जिले के एक गांव में कथित तौर पर असम राइफल्स के जवान की गोली से एक व्यक्ति की मौत होने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने अर्धसैनिक बल के कैंप को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के वाहन में आग लगाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि, अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की। पुलिस अधीक्षक पी गोलुंगमुओन सिंगसित ने कहा कि व्यक्ति को शुक्रवार रात को चालवा गांव में गोली लगी और उपचार के लिए राजधानी इम्फाल ले जाने के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि गांव में इस घटना के पीछे क्या कारण रहा? पुलिस अधीक्षक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का एक समूह असम राइफल्स के कैंप में पहुंचा और आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की।

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने हालात को काबू किया। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कंगपोकपी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, असम राइफल्स के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे