लाइव न्यूज़ :

ओडिशा झारखंड सीमा पर स्थित रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने किया हमला, पांच घायल

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:28 IST

Open in App

जमशेदपुर, 13 अक्टूबर झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित बांसपानी स्टेशन पर मंगलवार को लगभग दो सौ हथियारबंद अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की जिसमें करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पांच से ज्यादा कर्मी घायल हो गए। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आरपीएफकर्मियों ने एक युवा पर अत्यधिक बल प्रयोग किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इससे आक्रोशित भीड़ ने फावड़े, बेलचे चाकू और अन्य औजारों के साथ एसईआर के चक्रधरपुर डिवीजन के तहत बांसपानी स्टेशन के स्टेशन मास्टर पर मंगलवार रात आठ बजकर 25 मिनट पर हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ ने रेलवे सम्पत्तियों और आधिकारिक दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया।

बयान के अनुसार, स्टेशन मास्टर और ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारी परिसर से निकलने में कामयाब हो गए।

इसके बाद भीड़ आरपीएफ बैरक तक पहुंची और कर्मियों पर धारदार हथियारों से वार किया जिससे पांच कर्मचारी घायल हो गए। सभी पांच कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच