लाइव न्यूज़ :

‘मौसम ऐप’ की शुरुआत, जानिए हर शहर के बारे में, सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2020 18:14 IST

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है। ‘मौसम’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।ऐप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी मिलेगी।

नई दिल्लीः पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए सोमवार को एक मोबाइल ऐप की शुरुआत की। इसके जरिए शहर के मौसम के पूर्वानुमान और अन्य सूचनाएं मिलेंगी।

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी), भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है।

इस अवसर पर हर्षवर्धन ने कहा कि नए उपकरणों, कंप्यूटर संबंधी संसाधनों आदि को बदलने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। कम से कम मौजूदा बजट के दोगुने निवेश की जरूरत है। ‘मौसम’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप विभिन्न सेवाओं की पेशकश करेगा।

ऐप के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर, हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी मिलेगी। इसपर दिन में आठ बार सूचनाएं अद्यतन की जाएंगी। ऐप देश के करीब 450 शहरों के लिए अगले सात दिनों के मौसम का पुर्वानुमान मुहैया कराएगा।

पिछले 24 घंटे की जानकारी भी ऐप पर मौजूद रहेगी । इसमें सभी जिलों के लिए रंग आधारित अलर्ट (लाल, पीला, नारंगी) सिस्टम भी होगा जिसके जरिए प्रतिकूल मौसम के बारे में लोगों को आगाह किया जाएगा ।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागनरेंद्र मोदीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया