लाइव न्यूज़ :

मनसे के मजदूर संघ ने एमएसआरटीसी द्वारा बसें किराए पर लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:01 IST

Open in App

ठाणे, 28 मई महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) से संबंधित एक संगठन ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के बेड़े में शामिल करने के लिए निजी संचालकों से सामान्य बसें किराए पर लेने की राज्य सरकार की योजना का विरोध किया है।

निगम के बेड़े में निजी एसी बसें पहले से हैं और अब वह सामान्य बसें (गैर एसी सामान्य बसें) किराए पर लेने के बारे में विचार कर रहा है हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण राज्य परिवहन कामगार सेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दिए ज्ञापन में कहा कि इस तरह का कोई भी कदम एमएसआरटीसी के कर्मचारियों के हित में नहीं होगा।

संगठन की राज्य इकाई के अध्यक्ष हरि माली ने चेतावनी दी कि यदि इस योजना पर आगे बढ़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

माली ने एमएसआरटीसी के कर्मचारियों की पीड़ादायक अवस्था को उजागर करते हुए कहा कि सरकार निगम को 10,000 करोड़ रूपये की वित्तीय मदद दे ताकि नई बसें खरीदी जा सकें और कर्मचारियों के वेतन में संशोधन किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह