मनसे के कार्यकर्ताओं ने ठाणे-भिवंडी मार्ग पर टोल बूथ में तोड़फोड़ की, दो हिरासत में

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:05 IST2021-09-20T16:05:16+5:302021-09-20T16:05:16+5:30

MNS workers ransacked toll booth on Thane-Bhiwandi road, two detained | मनसे के कार्यकर्ताओं ने ठाणे-भिवंडी मार्ग पर टोल बूथ में तोड़फोड़ की, दो हिरासत में

मनसे के कार्यकर्ताओं ने ठाणे-भिवंडी मार्ग पर टोल बूथ में तोड़फोड़ की, दो हिरासत में

ठाणे, 20 सितंबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने ठाणे - भिवंडी मार्ग की कथित खराब स्थिति को लेकर विरोध जताते हुए सोमवार को काशेली में एक टोल बूथ में तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि समूह के दो लोगों को हिरासत में लिया गया और उन्हें भिवंडी पुलिस थाने ले जाया गया।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेताओं ने बाद में कहा कि लोगों को खराब सड़क से आने-जाने में होने वाली कठिनाई को लेकर उन्होंने सरकार को कई बार आगाह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MNS workers ransacked toll booth on Thane-Bhiwandi road, two detained

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे