मनसे 2022 में होने वाले नासिक नगर निगम चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी
By भाषा | Updated: July 29, 2021 00:38 IST2021-07-29T00:38:10+5:302021-07-29T00:38:10+5:30

मनसे 2022 में होने वाले नासिक नगर निगम चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी
नासिक, 28 जुलाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले नासिक नगर निगम (एनएमसी) का चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी।
पार्टी नेता संदीप देशपांडे ने नासिक की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी वहां मौजूद थे।
वर्तमान में नासिक नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है। इससे पहले, मनसे ने 2012 और 2017 के बीच पांच साल तक एनएमसी पर शासन किया था और उस समय 122 सदस्यीय सदन में उसके 40 सदस्य थे।
देशपांडे ने महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने और नदियों के किनारे दीवारें बनाने की योजना को लेकर राज्य की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की आलोचना की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।