लाइव न्यूज़ :

मनसे प्रमुख ठाकरे ने उत्तर भारतीय पर हमला बोला, कहा- बाहरी लोगों के कारण स्थानीय लोगों को मौके नहीं मिल रहे

By भाषा | Updated: October 16, 2019 18:55 IST

मनसे प्रमुख ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस अपने भाषणों में ‘‘झूठ’’ बोलते हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को उन्होंने एक अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाला मुख्यमंत्री बताया। 

Open in App
ठळक मुद्देशहर आज जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह सिर्फ अत्यधिक तादाद में खासकर ठाणे जिले में बाहरी लोगों के आने के कारण है।यवतमाल जिला सिर्फ बड़ी तादाद में किसानों की आत्महत्या के लिये जाना जाता है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर बाहरी लोगों के आने से स्थानीय लोगों को मौके कम मिल रहे हैं और राज्य के शहरों पर बोझ बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोबिंवली में मंगलवार रात को अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिये एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि वैसे तो आरएसएस से सहानुभूति रखने वाले के कई लोग यहां रहते हैं और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले संगठन की करीबी पार्टी (भाजपा) सत्ता में है फिर भी शहर खराब हालत में है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शहर आज जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह सिर्फ अत्यधिक तादाद में खासकर ठाणे जिले में बाहरी लोगों के आने के कारण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यवतमाल जिला सिर्फ बड़ी तादाद में किसानों की आत्महत्या के लिये जाना जाता है, वहीं डोंबिवली ‘बकाल’ (क्षतिग्रस्त) शहर के तौर पर जाना जाता है।’’

मनसे प्रमुख ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस अपने भाषणों में ‘‘झूठ’’ बोलते हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को उन्होंने एक अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाला मुख्यमंत्री बताया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं