मनरेगा के श्रमिकों को नहीं मिल रही मजदूरी, ये कैसे अच्छे दिन : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:21 IST2021-07-06T17:21:39+5:302021-07-06T17:21:39+5:30

MNREGA workers are not getting wages, how are these good days: Rahul Gandhi | मनरेगा के श्रमिकों को नहीं मिल रही मजदूरी, ये कैसे अच्छे दिन : राहुल गांधी

मनरेगा के श्रमिकों को नहीं मिल रही मजदूरी, ये कैसे अच्छे दिन : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, छह जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि कई राज्यों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिल रही है।

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए यह सवाल भी किया कि आखिर ये कैसे अच्छे दिन हैं?

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कई राज्यों में मनरेगा श्रमिकों को मज़दूरी का पैसा नहीं मिल रहा। महामारी में जब सरकार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी, तब मज़दूरों के हक़ का पैसा भी मारा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MNREGA workers are not getting wages, how are these good days: Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे